महिला थाना में शिकायत, पुलिस ने अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया

नवविवाहिता ने सीए पति के खिलाफ लगाए दहेज प्रताडऩा के आरोप

बैतूल। मुलताई निवासी एक विवाहिता ने अपने ससुराल पक्ष पर दहेज के लिए प्रताडि़त करने के आरोप लगाए हैं। शिकायतकर्ता महिमा साहू ने शिकायत में बताया कि उसका पति रविकांत साहू पिता नत्थू साहू दहेज के लिए उसे परेशान करता है। पीडि़ता के अनुसार उनके परिजनों ने दहेज में नगदी रकम और काफी सामान दिया था। शादी के बाद से पति दहेज में कार देने का ताना मारने लगे। इस मामले में पुलिस ने पीडि़त महिला की शिकायत के आधार पर अपराध कायम कर विवेचना में लिया है।
यह है पूरा मामला
महिला पुलिस थाना में शिकायतकर्ता महिमा साहू ने बताया कि उनका विवाह सामाजिक रीतिरिवाज से 1 दिसंबर 2020 को मुलताई निवासी रविकांत साहू के साथ संपन्न हुआ था। रविकांत को सोने की एक चैन, सोने की एक अंगूठी, घड़ी सहित सगाई के लिए पैसों की मांग करने पर 20 हजार रूपये नगद एवं अलग से उनकी मांग के अनुसार 22 हजार रूपये फोन पे के माध्यम से दिए। पीडि़त महिला के अनुसार माता-पिता ने रविकांत के साथ संबंध इसलिये किया था कि उसके परिजनों द्वारा बताया गया था कि पढ़ा लिखा समझदार लड़का है सीए किया है। शादी के समय पर वे कुछ नहीं बोले थे। रिसेप्शन के दिन काफी लोग थे, उस दिन उन्होंने परिवार वालों के साथ अभद्रता की थी।
शादी के बाद डेढ़ महीने ही ससुराल में रही विवाहिता
शिकायतकर्ता ने बताया कि शादी के बाद रविकांत कह रहा था कि सीए की पढ़ाई की है। मुझे मारूति स्विफ्ट डिजायर कार नगद रूपये देते ऐसा मैंने सोचा था। ये नहीं देते तो कम से कम 11 लाख रूपये तो देते। मेरी शादी पांच-सात लाख रूपये में निपटा दी। विवाहिता ने बताया कि मेरे मायके वालों ने उन्हें इस बात को लेकर काफी समझाया कि हमारी इतना सब देने की हैसियत नहीं है। शादी के दूसरे दिन ही ससुराल वालों ने दहेज लालसा प्रगट कर दी थी। विवाहिता के अनुसार वह ससुराल में मात्र डेढ़ महीने रही। इस बीच ससुराल वाले चलते फिरते दहेज को लेकर ताने मारते थे।
लाखों रुपए नकदी भी देने के आरोप
शिकायतकर्ता ने बताया कि उनके पिता ने डेढ़ लाख नगद एवं डेढ़ लाख की एफडी रविकांत को दी। इसके बावजूद वह अच्छा व्यवहार नहीं रखते थे न ही प्रेम से बात करते थे। दूसरी बार में 18 फरवरी 2021 को उनके पिता उन्हें ससुराल छोड़कर आए। पिता के जाने के बाद ससुराल वालों ने कई तरह से यातनाये दी। चालू वाटर हीटर गरम पानी पर धकेलने की कोशिश की। दहेज व मानसिक प्रताडऩा से होने वाली सारी घटना उन्होंने पिता को बताई थी। इसके बाद ससुराल वालों ने पिता-पुत्री को घर से धक्का देकर निकाल दिया था और कहने लगे थे कि घर में तभी आना जब मेरी मांग पूरी होगी। महिला ने बताया कि इस घटना के बाद मुझे मेरे पापा मायके लेके आये तब से मैं अपने माता पिता के पास हूं। मेरे पति जब भी फोन करते दहेज की मांग को लेकर ही करते है। इस मामले में आवेदिका ने पुलिस से गुहार लगाते हुए उचित कार्रवाई करने की मांग की है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.