मानसरोवर स्कूल के बच्चें ने किया पुलिस म्यूजियम का भ्रमण
पुलिस एवं बैतूल के स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास को करीब से जाना
बैतूल। जिले के रानीपुर में बनाए गए पुलिस म्यूजियम का मानसरोवर विद्यालय के शिक्षकों ने 22 छात्राओं को पुलिस म्यूजियम का भ्रमण कराया। म्यूजियम के संबंध में विस्तृत जानकारी हासिल की। यहां आदिवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की वीरगाथा, रानीपुर थाना का इतिहास, बैतूल पुलिस के शहीद हुए कर्मचारी अधिकारियों की जानकारी ,आरक्षक से डीजीपी तक की रैंक की वर्दी, वाहनों में लगने वाले चिन्ह, फ्लैग की बच्चों को जानकारी दी गई। बच्चों ने सेल्फी प्वाइंट में खिंचवाई फोटो
पुलिस द्वारा उपयोग किए जाने वाले आर्म्स को देख छात्राओं में बढ़ी जिज्ञासा को पुलिस अधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। छात्राओं ने पुलिस अधिकारी से पूछा एक बार में कितनी गोली फायर कर सकते हैं , पुलिस भर्ती की प्रक्रिया में होने वाले इवेंट के बारे में जाना।
मानसरोवर स्कूल के शिक्षक ने थाना प्रभारी रानीपुर का धन्यवाद व्यक्त किया। बच्चों ने भ्रमण के दौरान पुलिस के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। 
