उदामा , काकड़पानी, निरोगी के करीब 200 कांग्रेसियों ने ली भाजपा सदस्यता

धाबा ग्राम मे हुआ भाजपा का भव्य कार्यकर्ता सम्मेलन

भैंसदेही। भाजपा ग्रामीण मंडल भैंसदेही के अन्तर्गत और महाराष्ट्र की सीमा पर बसे ग्राम धाबा मे कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न हुआ। जहाँ सांसद दुर्गादास उइके, जिला पंचायत उपाध्यक्ष हंसराज धुर्वे, जिला पंचायत सदस्य सुमन अंखण्डे, जिला पंचायत सदस्य राजा ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष अनिल सिंह ठाकुर,भाजपा जिला महामंत्री राहुल चौहान, जनपद पंचायत भैंसदेही अध्यक्ष यशवंतीबाई धुर्वे, जनपद उपाध्यक्ष पवन परते, अनुसूचित जन जाति मोर्चा जिलाध्यक्ष सीताराम चडोकार, अनुसूचित जन जाति जिला उपाध्यक्ष संजू धुर्वे की गरिमामयी उपस्थिती मे कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जहा पर महाराष्ट्र की सीमा पर बसे ग्रामो से पधारे ग्रामीणो ने अपनी मूलभूत समस्याओ से सासंद जी को अवगत कराया। सासंद जी द्वारा कुछ समस्याओ का निराकरण मौके पर ही कर दिया गया। कार्यक्रम मे पधारे नेताओ ने विशाल कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित भी किया और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की योजनाओ के बारे मे विस्तृत जानकारी प्रदान की।   

कांग्रेसी हुए भाजपा मे शामिल
मण्डल उपाध्यक्ष रोशन सोनी ने बताया कि भाजपा के कार्यकर्ता सम्मेलन में आस पास के ग्राम उदामा, काकडपानी, निरोगी आदि ग्रामो के करीब 200 सैकड़ा महीला एवं पुरुषो ने कांग्रेस छोड़कर भाजपा का दामन सांसद के समक्ष उपस्थित होकर भाजपा की रीति नीति से प्रभावित होकर थामा। भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। जिन्हें सासंद जी द्वारा भाजपा के गमछे पहनाकर भाजपा मे शामिल कराया एव उनका भाजपा परिवार में स्वागत किया।

कोथलकुण्ड टोल पर हुआ भव्य स्वागत
धाबा ग्राम जाते समय कोथलकुण्ड टोल पर मंडल मंत्री अजित त्रिवेदी, जिला सोशल वारियर्स प्रणय वाजपेयी, युवा भाजपा नेता आशुतोष त्रिवेदी के नेतृत्व मे कोथलकुण्ड ग्राम के युवाओ ने सासंदजी का भव्य स्वागत किया।कार्यक्रम मे प्रमुख रूप से भाजपा जिला प्रतिनिधी कैलाश शिवहरे, मण्डल प्रभारी गणेश जैसवाल , मण्डल उपाध्यक्ष रोशन सोनी , मण्डल महामंत्री सचिन धोटे के साथ समस्त भाजपा पदाधिकारी एव कार्यकर्त्ता के साथ ग्रामीण उपस्थित रहे।   

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.