भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने एसबीआई ने निकाली जागरूकता रैली

बैतूल।  SBI took out awareness rally to make corruption free India भारत को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने के लिए भारतीय स्टेट बैंक द्वारा सतर्कता जागरूकता सप्ताह-2022 अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत रविवार को भारतीय स्टेट बैंक क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय क्षेत्रीय प्रबंधक महेंद्र सोलंकी के नेतृत्व में कार्यालय से रैली निकाली गई। भ्रष्टाचार मुक्त भारत बनाने निकाली जागरूकता रैली प्रमुख मार्गो से होते हुए नेहरू पार्क, पुलिस ग्राउंड होते हुए वापस एसबीआई ऑफिस पहुंची, जहां रैली का समापन किया गया। इस दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। इसके अलावा स्वच्छ भारत अभियान के अंतर्गत भारतीय स्टेट बैंक के क्षेत्रीय व्यवसाय कार्यालय के अधिकारियों, कर्मचारियों तथा उनके परिवार सदस्यों द्वारा अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने पर विशेष जोर दिया गया। साथ ही बच्चों के पार्क को स्वच्छ किया गया। क्षेत्रीय प्रबंधक श्री सोलंकी ने बताया भ्रष्टाचार से मुक्ति है हमारा संकल्प थीम पर जागरूकता सप्ताह 31 अक्टूबर से 8 नवंबर तक मनाया जा रहा है। ना तो रिश्वत देंगे और ना ही रिश्वत लेंगे, भ्रष्टाचार मुक्त भारत विकसित भारत, भ्रष्टाचार मिटाना है देश को आगे बढ़ाना है जैसे स्लोगन के माध्यम से जनमानस को वर्तमान परिदृश्य में सतर्क एवं जागरूक रहने प्रेरित कर भ्रष्टाचार से होने वाले नुकसान को बताया गया। कार्यक्रम में पेंटिंग प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें बच्चों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसके अलावा महिलाओं ने रंगोली उकेरकर देश को भ्रष्टाचार मुक्त बनाने का संदेश दिया। कार्यक्रम में नृत्य की प्रस्तुति भी दी गई। इसके बाद आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं के प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.