Betul news: भारत जोड़ो यात्रा में शामिल हुए कांग्रेस कार्यकर्ता
Congress workers participated in Bharat Jodo Yatra
Betul news: बैतूल। देश में बढ़ती बेरोजगारी, महंगाई, भ्रष्टाचार पर अंकुश लगाने और देश की एकता, अखंडता को बनाए रखने अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी के द्वारा भारत जोड़ो यात्रा प्रारंभ की गई है।
भारत जोड़ो यात्रा महाराष्ट्र से होते हुए बुधवार को मध्य प्रदेश में पहुंची, जहां प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ, बैतूल विधायक निलय डागा, पूर्व कैबिनेट मंत्री सुखदेव पांसे ने यात्रा का स्वागत किया। जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले ने बताया मध्य प्रदेश के बुरहानपुर जिले से लगी महाराष्ट्र की सीमा बोदरली पर तिरंगा लेकर यात्रा का भव्य स्वागत किया गया तथा कमलनाथ के नेतृत्व में यह यात्रा मध्य प्रदेश से आरंभ होकर बुरहानपुर होते हुए खंडवा उज्जैन की ओर रवाना हुई।
इस यात्रा में जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष छन्नू बेले, जिला महामंत्री वीरेंद्र बरथे, महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष सीमा अतुलकर, जिला पंचायत सदस्य सरस्वती नागले, युवा नेता कमल नागले, अध्यक्ष विजय बारंगे, सेवादल प्रभात पट्टन अध्यक्ष युवा नेता सुनील सोलंकी सहित अनेक कांग्रेसी कार्यकर्ता शामिल हुए।