Betul News: भाजपा वार्ड अध्यक्ष शेखर बारस्कर ने जनता की सेवा में बिताया साल 2022
आगे भी जारी रहेगा सेवा का कारवां, तत्परता से लोगों की समस्या करते हैं दूर
Betul News: बैतूल। कृष्णपुरा वार्ड के(BJP) भाजपा वार्ड अध्यक्ष शेखर बारस्कर बीते वर्ष 2022 में समाज सेवा के क्षेत्र में काफी चर्चित रहे। वर्ष बदलने के साथ ही वे पूरे वर्ष समाज की नि:स्वार्थ सेवा करते है। वे एक ही बात कहते हैं कि दुनिया में आए हो तो ऐसा कर्म करो ताकि जाने के बाद भी लोग याद करते रहें।
सेवा वर्ष के रूप में याद करेंगे 2022
उल्लेखनीय है कि भाजपा वार्ड अध्यक्ष शेखर बारस्कर ने बीते साल में जनता की सेवा तत्परता से की है। उनका पूरा फोकस जनता की समस्याओं की ओर रहा।
जनता के साथ जाकर उनके काम करवाए।
किसी का राशन कार्ड नहीं बना हो तो राशन कार्ड बनाने साथ गए, वोटर आई डी बनाई और नाम जुड़वाए, मकान का पट्टा बनाने से लेकर प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाया। संबल कार्ड जैसे अन्य काम नगरपालिका से लेकर तहसील कार्यालय व कलेक्टर कार्यालय तक उनके साथ जाकर वार्ड वासियों के काम करवाए। बारिश में जिनके घर की छती हुई उनको मुआवजा दिलाने में भी पूरा प्रयास किया।
पर्यावरण के क्षेत्र में भी सराहनीय कार्य
श्री बारस्कर ने वार्ड में पौधारोपण किया, शिक्षकों के सम्मान में शिक्षकों को पौधा भेट किया और कॉविड से बचने के लिए तीसरा बूस्टर डोज लगाने वार्ड वासियों के घर घर जाकर उनको जागरूक किया। जिला अस्पताल सहित आयुर्वेदिक अस्पताल में मरीजों को फल वितरण कराएं।
बरस्कर ने बताया कि इस सेवा कार्य में उनके साथ ही सहयोगी कार्यकर्ता कृष्णपुरा वार्ड के वर्तमान पार्षद तरुण ठाकरे, देवेंद्र बर्थ, रितेश बर्थ, कन्हैया यादव, शैलेंद्र चंदसूरे, दिलीप वाघमारे, संतोष बारवे, कमलेश यादव, धरमू मालवी, दीपक का योगदान सराहनीय रहा। उन्होंने बताया कि आगे भी यह सेवा का कारवां जारी रहेगा।