Betul News: कडक़ती ठंड में ठिठुरते परिवारों का सहारा बनी राष्ट्रीय हिन्दू सेना

ठंड से ठिठुरते बेसहारा लोगों को किए 50 कंबल वितरित

Betul Mirror News: बैतूल। दिनों दिन पारा कम होता जा रहा है जिससे खुले आसमान के नीचे जीवन यापन करने वालों पर ठंड कहर बरपा रही है। ऐसे में बड़ती ठंड को देखते हुए ी राष्ट्रीय हिन्दू(Hindu sena) सेना के सदस्यों ने बेसहारा जरूरतमंदों को 50 कंबल वितरित किए। संगठन के मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इंगले ने बताया की संगठन के सदस्यों ने कडक़तीं ठंड के कहर को देखते हुए मंदिरों के सामने, जिला अस्पताल, रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड आदि सार्वजनिक स्थानों पर बेसहारा लोगों को कंबल वितरण किए।

प्रदेश संयोजक पवन मालवीय ने बताया कि संगठन के माध्यम से प्रतिवर्ष गरीब असहाय बेसहारा लोगों को सेवा ही समर्पण के भाव के साथ कंबल वितरण किया जाता है। मध्यभारत प्रांत उपाध्यक्ष राजा बारस्कर ने बताया कि हम हमारे घरों में सुरक्षित होते हैं परंतु वह लोग जिनका आशियाना नहीं है वह चौक चौरहों पर अपने परिवार के सदस्यों के साथ रह रहें हैं। इनकी चिंता करना हमारा कर्तव्यहै। वरिष्ठ सहयोगी रिशब झडबडे ने बताया कि संगठन हर आपात स्थिति में पीडि़त मानवता की सेवा में तत्पर रहता है। कोरोना काल में संगठन के द्वारा किए गए सेवा कार्य की सभी ने मुक्तकंठ से सराहना की थी।

इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष दीपक मालवीय, मध्य भारत प्रांत सह संगठन मंत्री शुभम इगले मध्य भारत प्रांत प्रवक्ता अखिलेश वाघमारे,जिला उपाध्यक्ष सरद सोनी,नगर सह संयोजक प्रवीण साहू,वरिष्ठ सहयोगी गोलू सोनी, वरिष्ठ सहयोगी राहुल मालवीय सहित संगठन पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद थे।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.