विद्यार्थियों ने मनाया मकर संक्रांति पर्व
Students celebrated Makar Sankranti festival
Betul Mirror News: बैतूल। ग्राम सावलमेंढा स्थित नारायण पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शनिवार को मकर संक्रांति पर्व हर्षोल्लास के साथ मनाया। स्कूल की मुख्य अध्यापिका निशा माथनकर ने बताया मकर संक्रांति पर्व पर स्कूल के विद्यार्थियों ने शिक्षकों को तिल के लड्डू खिलाकर पर्व की बधाई दी।
इस मौके पर उन्होंने विद्यार्थियों को मकर संक्रांति पर्व की विशेषता बताई। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया सूर्य के मकर राशि की संक्रांति से उत्तरायण प्रारम्भ होता है। सूर्य के प्रकाशाधिक्य के कारण उत्तरायण विशेष महत्वशाली माना जाता है। वैदिक ग्रन्थों में इसको देवयान भी कहा गया है। संक्रांति पर्व से दिन बढे और रात छोटी होने लगती है।