बैतूल जिले के जननायक है हेमंत खंडेलवाल: राजेश प्रजापति

जिला स्तरीय कार्यक्रम में उमड़ा सैलाब, लगभग 4 हजार सामाजिक बंधु शामिल हुए

Betul Mirror News: बैतूल। प्रजापति समाज की आराध्य संत शिरोमणि श्रीयादे माता का जन्मोत्सव शाहपुर ब्लॉक में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। समाज के इस जिला स्तरीय कार्यक्रम में सामाजिक बंधुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। 4 हजार से अधिक संख्या में सामाजिक लोग जन्मोत्सव कार्यक्रम में उपस्थित रहे। जिला प्रजापति समाज कल्याण संघ ब्लॉक शाहपुर के तत्वाधान में कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। जिसमें सांस्कृतिक कार्यक्रम के साथ ही युवक युवती परिचय सम्मेलन का भी आयोजन किया गया।ब्लॉक अध्यक्ष पूरन प्रजापति ने जिले में यह आयोजन ऐतिहासिक रूप से पहली बार संपन्न हुआ है। कार्यक्रम में भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जो शाहपुर तहसील प्रांगण से प्रारंभ होकर शाहपुर नगर से गुजरते हुए वापस तहसील प्रांगण में संपन्न हुई।

मंचीय कार्यक्रम में बैतूल विधानसभा के पूर्व विधायक, बैतूल संसदीय क्षेत्र के पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। भारत माता महाराज दक्ष के समक्ष दीप प्रज्वलित कर प्रारंभ कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मंच पर जिला प्रजापति समाज कल्याण संघ के जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति, सचिव बंसी लाल, वरिष्ठ जुगलाल प्रजापति, रामकिशन, ब्लॉक नगर परिषद अध्यक्ष रोहित विक्की नायक, मनीष कुमरे, मातृशक्ति प्रमुख रजनी प्रजापति उपस्थित रहीं।
बैतूल जिले में पहली बार ऐतिहासिक आयोजन
मुख्य अतिथि हेमंत खंडेलवाल ने समाज बंधुओं को संबोधित करते हुए कहा कि बैतूल जिले में पहली बार प्रजापति समाज का ऐसा ऐतिहासिक और भव्य आयोजन हुआ है। उन्होंने कहा कि शाहपुर में प्रजापति समाज की आत्मा बसती है।

प्रजापति समाज सदियों से अपनी कलाकृति मिट्टी से निर्मित अनेकानेक प्रकारों के बर्तन के लिए विख्यात है अपने इस जातिगत धंधे को समाज के लोगों ने आज तक विरासत के रूप में संजो के रखा हुआ है। उन्होंने भव्य कार्यक्रम के लिए उपस्थित सभी समाज बंधुओं को शुभकामनाएं देते हुए हमेशा समाज को सहयोग करने एवं साथ में खड़े रहने का संदेश दिया।
पारंपरिक व्यवसाय में आ रही परेशानी पर जताई चिंता 
जिला अध्यक्ष राजेश प्रजापति ने अपने उद्बोधन में पूर्व सांसद स्वर्गीय विजय खंडेलवाल द्वारा बैतूल के विकास में किए गए योगदान का उल्लेख किया। सभी वर्गों के प्रति समर्पण भाव के लिए पूर्व सांसद हेमंत खंडेलवाल का आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि श्री खंडेलवाल सभी के लिए आदर्श है, सच्चे जननायक है। जिलाध्यक्ष ने प्रजापति समाज के पारंपरिक व्यवसाय में आ रही परेशानियों पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने श्री खंडेलवाल से इस मुद्दे को गंभीरता से लेते हुए सहयोग करने की अपील की।
नन्हे बच्चों ने दी गीता पाठ की प्रस्तुति
इस भव्य कार्यक्रम में नन्हे बच्चों ने गीता पाठ के कुछ श्लोक सुंदर तरीके से प्रस्तुत किए। बच्चों द्वारा गीता पाठ ने सभी का मन मोह लिया। तत्पश्चात 25 युवक युवती द्वारा अपना परिचय दिया गया। कार्यक्रम में सभी ब्लॉक अध्यक्ष, वरिष्ठ गण, जिला कार्यकारिणी समिति, सम्मानित मंचासीन, मातृशक्ति, आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले सभी समाज बंधुओं का शाहपुर के समाज वासियों ने सम्मान किया।

पारस प्रजापति चिचोली द्वारा श्री यादे माता के बारे में समाज बंधु को विस्तार से बताया। उनके आदर्शों पर चलने का संदेश दिया। मंच संचालन जितेंद्र प्रजापति ने किया।
आयोजन में इनकी रही महत्वपूर्ण भूमिका
इस कार्यक्रम के आयोजन में महती भूमिका निभाने वाले चिचोली ब्लॉक ब्लॉक अध्यक्ष भूरा प्रजापति, कैलाश, सोनू प्रजापति, खेड़ी से हरि प्रजापति, भैंसदेही से आशीष प्रजापति, रामप्रसाद, आठनेर ब्लॉक से विजय प्रजापति, पाटन ब्लॉक से मनोज प्रजापति, अलकेश प्रजापति, मुलताई ब्लॉक अध्यक्ष संजू प्रजापति, दुर्गेश प्रजापति, सुदेश, मुन्ना पेंटर, सारणी से शंकर प्रजापति, घोड़ाडोंगरी से आनंद प्रजापति, शोभाराम प्रजापति, बैतूल ब्लॉक से जिला उपाध्यक्ष श्याम प्रजापति, जिला सहा सचिव मोनू प्रजापति, रूपनारायण प्रजापति, रामेश्वर, नितेश, सुनील, मनु, आशीष, दिनेश, नीमपानी से चंदन प्रजापति, बोरदेही से संजय प्रजापति, शाहपुर से महेश प्रजापति, कमलेश प्रजापति, रितिक, कैलाश प्रजापति, कमलेश प्रजापति सहित उपस्थित समाज बंधुओं, मातृशक्ति का राहुल प्रजापति शाहपुर ने आभार व्यक्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.