लश्करे चिकित्सालय ने समाज सेवी संस्था को भेंट किया जल वाहन

अब गर्मी के दिनों में आसानी से हो सकेगी पौधों की सिंचाई

Betul Mirror News: बैतूल। पर्यावरण संरक्षण के लिए काम कर रही संस्था को लश्करे चिकित्सालय ने पौधों को जल प्रदाय हेतु जल वाहन निशुल्क भेंट किया। लश्करे चिकित्सालय के संचालक डॉ मनीष लश्करे एवं डॉ नमिता लश्करे ने बुधवार को गौतम सेवा समिति के संचालक अनिल झाम को यह जल वाहन सौंपा। डॉक्टर दंपत्ति की इस पहल के बाद अब गर्मी के दिनों में आसानी से पौधों की सिंचाई हो सकेगी। उल्लेखनीय है कि गौतम सेवा समिति द्वारा वर्षों से पर्यावरण संरक्षण की दिशा में काम किया जा रहा है।

समिति द्वारा लगाए गए पौधे आज बड़े वृक्ष बनकर लहलहा रहे हैं।समाजसेवी अनिल झाम लगभग 2 दशक से पर्यावरण संरक्षण एवं गौ सेवा के क्षेत्र में काम कर रहे हैं सेवाभावी संस्था के कार्यों को देखते हुए लश्करे चिकित्सालय द्वारा जलवायु प्रदान किया गया अब गर्मी के दिनों में इस वाहन की मदद से पौधों की सिंचाई की जाएगी। पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक कदम बढ़ाने के लिए समाजसेवी अनिल झाम ने डॉक्टर दंपत्ति का आभार व्यक्त किया।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.