रामेश्वरम के 22 कुंडों का जल लेकर 18 को खेड़ीसावलीगढ़ से बारहलिंग के लिए निकलेगी शिव बारात

पर्यावरण संरक्षण के तहत पौधों का बटेगा प्रसाद

Betul Mirror News: बैतूल। अमरनाथ यात्रा सेवा समिति के द्वारा 18 फरवरी को रामेश्वरम के 22 कुंडों का जल लेकर खेड़ीसावलीगढ़ से बारहलिंग तक शिव बारात निकाली जाएगी। शिव बारात भगवान भोलेनाथ की झांकी, गीत-संगीत के साथ वाहन रैली के रूप में खेड़ीसावलीगढ़ गांधी स्टेडियम से सुबह 11 बजे कलश पूजन के साथ निकलेगी। अमरनाथ यात्र समिति के पंजाबराव गायकवाड़ व शैलेन्द्र बिहारिया ने बताया डीजे व भोलेनाथ की मनमोहक झांकी साथ में चलेगी। यह बारात मां ताप्ती के पावन तट बारहलिंग पहुंचेंगी, जहां भगवान राम द्वारा स्थापित शिव लिंग का अभिषेक कर पौधों की आरती व नदी की कर्पूर आरती होगी। संस्था के प्रीतम सिंग मरकाम व मनोहर मालवीय ने बताया कि बारहलिंग में विशाल भंडारा होगा।

साथ ही पौधों का प्रसाद भी बटेगा। यह पहला मौका होगा जब मां ताप्ती घाट की वादियों में शिव बारात झूमते-नाचते पहुंचेंगी। आस-पास के सभी ग्रामवासी घराती तो बैतूल व खेड़ी के लोग बनेंगे बाराती और महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के विवाह के साक्षी बनेंगे। संस्था के चंचल पांसे, प्रकाश वंजारे ने बताया कि जगह-जगह बारातियों का स्वागत पुष्पवर्षा के साथ भी होगा एवं 22 कुंडों का पवित्र जल प्रसाद के रूप में पा सकेंगे। साथ ही पर्यावरण संरक्षण हेतु पौधों का प्रसाद बटेगा व नदियों के संरक्षण हेतु सार्वजनिक शपथ ली जाएगी।

समिति के निरज गलफट, दीपक महाले, योगेश देशमुख ने सभी से खेड़ीसावलीगढ़ गांधी स्टेडियम में 18 फरवरी को सुबह 11 बजे पहुंचने की अपील की है। वहीं गुरुवार प्रभुढाना क्षेत्र में संपर्क कर लोगों से शिव बारात में आने निमंत्रण दिया व पर्यवारण संरक्षण की शपथ दिलाई गई।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.