मुलताई पुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का रंग
गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं फिर डीजे की धुन पर थिरके
रिपोर्ट जितेंद्र कापसे/मुलताई। अब खबर मध्य प्रदेश के बैतूल जिले के मुलताई से मुलताई पुलिसकर्मियों पर चढ़ा होली का रंग गुलाल लगाकर दी शुभकामनाएं फिर डीजे की धुन पर थिरके होली का पर्व प्रदेश भर में बड़े हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। होली के अगले दिन मुलताई में पुलिस (police) कर्मी भी होली के रंग में रंगे हुए दिखाई दिए।
मुलताई में पुलिस थाने में पुलिस थाने और एसडीओपी (SDOP) ऑफिस के सभी अधिकारी और कर्मचारियों ने जमकर होली खेली. सभी ने एक दूसरे को रंग गुलाल लगाकर होली (Holi) की शुभकामनाएं दीं। इस दौरान डीजे की धुन पर अधिकारियों ने जमकर डांस भी किया।
जोरदार तरीके से मनाया जश्न
इस बार शब ए बारात और होली का त्योहार एक साथ था। इस बीच पुलिस मुलताई पुलिस काफी व्यस्त रही। शहर में इन पर्वों के शांति से निपटने के बाद पुलिसकर्मियों और अधिकारियों ने अगले दिन जोरदार तरीके से होली जश्न मनाया।
इस दौरान मुलताई थाने पर होली का उत्साह नजर आया। पुलिस कर्मियों और अधिकारियों पर होली का रंग चढ़ा हुआ था। पुलिस कर्मियों को तनाव मुक्त करने के लिए और भाईचारे को बढ़ावा देने के लिए होली का आयोजन किया गया था।