कश्मीर फाइल्स के बाद विवेक अग्निहोत्री बनाएंगे दिल्ली फाइल्स

अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी

पिछले दिनों रिलीज हुई विवेक अग्निहोत्री की फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ ने बॉक्स ऑफिस पर कमाई के सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं। डायरेक्टर अब इस फिल्म के बाद दिल्ली फाइल्स बनाने जा रहे हैं। हाल ही में अग्निहोत्री ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट शेयर कर इस बात की जानकारी दी है।

अग्निहोत्री ने की अगली फिल्म की अनाउंसमेंट

अग्निहोत्री ने पोस्ट शेयर कर लिखा, “मैं उन सभी लोगों का धन्यवाद करता हूं, जिन्होंने कश्मीर फाइल्स को बनाया है। पिछले चार सालों में हमने इस फिल्म के लिए पूरी ईमानदारी से मेहनत की। हो सकता है कि मैंने आपकी टाइम लाइन को खराब किया हो, लेकिन कश्मीरी हिंदुओं के साथ हुए नरसंहार और अन्याय को बताना भी जरूरी था। मेरे लिए अब अपनी नई फिल्म पर काम करने का वक्त है।”

द दिल्ली फाइल्स – बनाएंगे डायरेक्टर

इसके बाद अगली पोस्ट में अग्निहोत्री ने लिखा “TheDelhiFiles”। जिसके बाद लोगों में डायरेक्टर के इस नए प्रोजेक्ट के बारे में जानने की उत्सुकता बढ़ गई। लोगों के रिएक्शन से लग रहा है कि विवेक अपनी अगली फिल्म द दिल्ली फाइल्स में क्या दिखाएंगे। कई फैंस अंदाजा लगा रहे हैं कि विवेक की यह फिल्म दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बारे में होगी। वहीं कुछ लोगों ने डायरेक्टर को फिल्म के लिए गुड लक विश किया है।

कश्मीरी हिंदुओं की दर्दनाक कहानी

11 मार्च 2022 को रिलीज हुई फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ 1990 में हुए कश्मीर विद्रोह पर आधारित है। फिल्म में कश्मीरी हिंदुओं के पलायन और नरसंहार दर्दनाक की कहानी को दर्शाया गया है। अनुपम खेर, पल्लवी जोशी और मिथुन चक्रवर्ती जैसे स्टार्स ने लीड रोल निभाया है।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.