आम आदमी पार्टी के नवनिर्मित बैतूल लोकसभा प्रभारी अजय सोनी की उपस्तिथि में जिला पदाधिकारियों का हुआ सम्मान
रिपोर्ट जितेंद्र कापसे/मुलताई। विधान सभा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के नागपुर रोड स्थित पंचवटी लॉन में नवनिर्मित जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा प्रभारी अजय सोनी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के नव नियुक्त लोकसभा प्रभारी अजय सोनी ने जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं स्वागत किया गया इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अजय सोनी एवं जिलाध्यक्ष उत्सुक आर्य द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया।
विधान सभा के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं द्वारा नगर के नागपुर रोड स्थित पंचवटी लॉन में नवनिर्मित जिला पदाधिकारी एवं लोकसभा प्रभारी का स्वागत कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष एवं लोकसभा प्रभारी सहित अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे जिनका मुलताई विधानसभा के कार्यकर्ताओं द्वारा जोरदार स्वागत किया गया इस अवसर पर लोकसभा प्रभारी अजय सोनी एवं जिलाध्यक्ष आर्य द्वारा उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित किया गया, वही मोदी हटाओ देश बचाओ कार्यक्रम को आगे बढ़ाने के लिए कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया।
आगामी समय में जिला एवम विधान सभा क्षेत्र में कार्यकर्ताओ को पद देने के बारे में जिला अध्यक्ष द्वारा जानकारी दी गई। लोक सभा प्रभारी अजय सोनी ने सभी को एक जुट होकर कार्य करने और आपसी समन्वय स्थापित करने आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया गया। जिसमें कई कार्यकर्ता और नव नियुक्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।