भीम नगर बडोरा में तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा का किया अनावरण
Betul Mirror News: बैतूल। बुद्ध विहार भीम नगर बडोरा में रविवार को तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा का अनावरण धूमधाम से किया गया। इस मौके पर रमा आई उत्थान समिति और जय भीम युवा समिति के बैनर तले भीम नगर बडोरा में प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में गुरु पूज्य भदंत रत्नबोधी महाथेरो त्रिरत्न बुद्ध विहार सारणी, पूज्य दीपांकर भंते, पूज्य मिगल जुट्टी और पंचशील नंदा भत्ते प्रमुख रूप से मौजूद रहे। इस दौरान गुरु पूज्य के सानिध्य में प्रतिमा का अनावरण किया गया। प्रतिमा अनावरण के पूर्व सुबह 11 बजे भिक्खू संघ को सामूहिक भोजन दिया गया। इसके बाद 2 बजे से संतु पठन के बाद प्रतिमा का अनावरण हुआ। वहीं धम्म देशना के पश्चात धम्म दान भिक्खू संघ को दिया। समिति ने बताया भारतीय सिने अभिनेता बौद्ध कार्यकर्ता गगन मलिक फाउंडेशन की ओर से भगवान बुद्ध की प्रतिमा मिली है। प्रतिमा अनावरण कार्यक्रम में सामाजिक संगठन, जिले के ग्रामीण अंचलों से उपासक मौजूद रहे। इस अवसर पर जय भीम युवा समिति भीम नगर बडोरा आशीष खातरकर, मनीष चौकीकर, रितिक पंडाग्रे, जितेंद्र लोखंडे, सोनू मासोदकर, पारुल झोड़, दीक्षा चौकीकर, मोहित डोंगरे, निधि लोखंडे, शिव किशोर पाटिल, गुलाब सरनेकर, बाबा साहब अंबेडकर की अष्टधातु की प्रतिमा प्रमिला सीताराम पाटिल द्वारा प्रदान की गई।