मुलताई में आयोजित किया जा रहा दस दिवसीय श्रामनेरी समारोह

कल ताप्ती घाट मुलताई पर होगा 16 महिलाओं का मुंडन संस्कार

रिपोर्ट जितेंद्र कापसे/मुलताई। नगर में कल से 4 जून 2023 तक 10 दिवसीय श्रामनेरी समारोह का किया जा रहा आयोजन। आलोका ट्रस्ट व बोधिपक्खिय धम्म फाउंडेशन कि भिक्षुणी शाक्य धम्मदिन्न जी, उर्मिला उबनरेजी, आनंद बौद्ध विहार समिति मुलताई और यशोधरा महिला मंडल मुलताई के अथक प्रयासों द्वारा ऐतिहासिक समनेरी संघ के प्रवज्या समारोह का शुभारंभ 20 मई को नगर में भव्य रैली के माध्यम से किया जा रहा है।

जिसके पश्चात केश कंपन्न संस्कार ताप्ती सरोवर पर इसमें महिलाएं अपने केश कंपन्न करके कार्यक्रम में शामिल होगी। कार्यक्रम को लेकर आर.पी.डी.एस. की अध्यक्ष और उर्मिला उबनारे जी ने बताया कि की कार्यक्रम में भारत देश की कुल 16 महिलाएं भाग ले रही है कार्यक्रम का उद्देश्य महिलाओं को सामाजिक आध्यात्मिक और सांस्कृतिक रूप से उन्नत और सर्वोच्च अवस्था में लाना है और बुद्ध धर्म और संघ का प्रचार पूरे भारत में करना है।

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही भिक्षु अय्याजी ने यह कहा कि कार्यक्रम 23 मई 2023 से 4 जून 2023 तक चलेगा कार्यक्रम कल दिनांक 23 मई 2023 से सुबह 7:00 बजे मुलताई नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए रैली ताप्ती घाट पहुंचेगी एवं वहां पर केश कंपन्न संस्कार होगा।इसके पश्चात सामनेरी संघ का भोजन दान एवं बौद्धिक कार्यक्रम एवं 3 बजे समस्त उपासक एवं उपासिकाओ का सामुहिक भोजन के साथ समाप्त होगा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.