नाबालिग भतीजी के साथ किया दुष्कर्म गर्भवती होने पर हुआ मामले का खुलासा
पीड़िता बोली एक साल से कर रहे गंदा काम
रिपोर्ट जितेंद्र कापसे/मुलताई । मुलताई थाना क्षेत्र के एक ग्राम की निवासी 13 साल की किशोरी के साथ उसके ही दो चाचा एक वर्ष से दुष्कर्म कर रहे थे। जिसके चलते बालिका के गर्भवती हो गई। इस कृत्य की जानकारी किसी को देने पर दोनों भाइयों ने पीड़िता के माता-पिता को जान से मार देने की धमकी दी। इसके कारण बालिका चाचाओं की करतूत को छुपाते रही। जब किशोरी का मासिक धर्म रुक गया, तो बालिका की मां ने नर्स से जांच कराई। जांच में बालिका को 7 माह का गर्भ होने का खुलासा हुआ। इसके बाद बालिका ने मंगलवार को पुलिस थाने में अपने माता-पिता के साथ पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। इसी साल कक्षा आठवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाली बालिका ने बताया उसके माता-पिता मजदूरी का काम करते है।
भाई हॉस्टल में रहकर पढ़ता है। पिता कर्नाटक में काम करते हैं। जब माता काम पर चली जाती थी, तो दो चाचा मेरे साथ दुष्कर्म करते थे। 2022 में दीवाली के दो हफ्ते पहले मैं घर पर अकेली थी, मां काम पर गई थी। इसी दौरान दोपहर में छोटा चाचा घर में आया और उसने मेरे साथ जबरदस्ती दुष्कर्म किया। उसके कुछ दिनों के बाद जब मां अन्य ग्राम गई। तब मेरे बड़े चाचा ने रात में मेरे घर आकर दुष्कर्म किया। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि दोनों चाचा डरा धमकाकर लगातार उसके साथ दुष्कर्म करते रहे। इस कृत्य की जानकारी किसी को बताने पर माता-पिता को मार कर फेंक देने की धमकी दी। जिसके कारण माता-पिता को इस कृत्य की जानकारी नहीं दी। पीड़िता ने बताया कि 2022 में दीवाली के एक हफ्ते बाद मेरी माहवारी आई थी। उसके बाद मेरी माहवारी नहीं आई।
तो मां ने समीपस्थ ग्राम की नर्स से जांच कराई। जांच में सात माह का गर्भ होने की जानकारी दी। उस दौरान पिता काम करने कर्नाटक गए थे। इसलिए रिपोर्ट लिखवाने नहीं आए। पिता के आने के बाद रिपोर्ट लिखाई। उपनिरीक्षक अश्विनी चौधरी ने बताया पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपियों के खिलाफ धारा 376(2)(च),376(3), 376 डी.ए, 376(2) (एन), 506 सहित पाक्सो एक्ट की धारा के तहत केस दर्ज किया।