स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी अवधियों के कर्ज की ब्याज दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया ने सभी अवधियों के कर्ज की ब्याज दरों में 0.10% की बढ़ोतरी की है। SBI की वेबसाइट के मुताबिक, कस्टमर्स के लिए ओवरनाइट से लेकर तीन महीने तक वाले मार्जिनल कॉस्ट लेंडिंग रेट के लिए 6.65% के बजाए 6.75% रेट होगा। वहीं 6 महीने के लिए 6.95% के बजाए 7.05% हो गई है। नई दरें 15 अप्रैल से लागू हो गई हैं। इससे अब स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से लोन लेना महंगा हो जाएगा। एक्सपर्ट्स बताते हैं कि मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट पर आधारित कर्ज की ब्याज दरें बढ़ जाएंगी। इससे ग्राहकों को अब पर्सनल, ऑटो और होम लोन की EMI में ज्यादा पैसा देना होगा। बैंक 2016 से मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट के आधार पर कर्ज दे रहे हैं। बैंक अपने संचालन खर्च और नकदी भंडार अनुपात को बनाए रखने जैसी जरूरतों को ध्यान में रखकर मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट तय करते हैं। स्टेट बैंक ऑफ इंडिया प्रॉपर्टी की वैल्यू के मुकाबले कर्ज की रकम और ग्राहकों के क्रेडिट स्कोर के आधार पर अलग-अलग वैल्यू के होम लोन पर मार्जिन कॉस्ट ऑफ फंड बेस्ड लेंडिंग रेट के अलावा 0.10% से 1.5% तक अधिक ब्याज लेता है।