लड़की डेट पर बुलाकर बोली आंखें बंद करो, सरप्राइज दूंगी,फिर चाकू से गला काट दिया

आंध्र प्रदेश में एक लड़की को शादी के लिए माता-पिता का चुना हुआ लड़का पसंद नहीं आया, तो उसने लड़के को सरप्राइज मीट के लिए बुलाकर उसका गला काटने की कोशिश की। इस हमले में लड़के को गले में गहरे घाव हो गए हैं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने बताया कि घटना विशाखापट्टनम के चोडावरम में हुई। यहां रामू नायडू और पुष्पा की अगले महीने शादी होनी थी। 22 साल की पुष्पा स्कूल छोड़ चुकी है, जबकि रामू नायडू CSIR में साइंटिस्ट हैं। रामू को पुष्पा से शादी के लिए उसके माता-पिता ने पसंद किया था। होने वाली दुल्हन ने रामू को मिलने के लिए पहाड़ी की चोटी पर बने एक मंदिर में बुलाया था। पुलिस ने कहा कि मंदिर में उसने रामू की गर्दन काट दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। वायरल वीडियो में दिखाया गया है कि घायल रामू को अस्पताल ले जाया जा रहा है और उसकी सफेद शर्ट खून से लथपथ है। इधर मामला सामने आने के बाद लड़की ने रामू के घायल होने की झूठी कहानी पुलिस को बताई। उसने कहा कि वह बाइक से गिर गया था। हालांकि रामू ने बेहोश होने से पहले पुष्पा की सारी करतूत पुलिस को बता दी। पुष्पा और रामू की सगाई 6 अप्रैल को हुई थी और शादी 29 मई को होने वाली थी, लेकिन उसके पहले ही पुष्पा ने इस वारदात को अंजाम दे दिया, हालांकि यह खबर अब वायरल हो गई है। आरोपी महिला ने पुलिस को बताया है कि वह रामू से शादी नहीं करना चाहती थी। उसने कहा कि उसने इस शादी का विरोध किया था, लेकिन उसके माता-पिता मानने को तैयार नहीं थे। पुलिस ने यह भी बताया कि उसने रामू से मिलने से पहले तीन चाकू खरीदे थे। हालांकि पुष्पा नाम की इस महिला का कोई क्रिमिनल रिकॉर्ड नहीं है। 

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.