लाडली लक्ष्मी उत्सव में आने हेतू महिला मोर्चा ने बांटे पीले चावल
बैतूल। आज आंठ मई को होने वाले लाडली लक्ष्मी उत्सव के कार्यक्रम में बुलाने हेतू भाजपा महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओ ने लाडली लक्ष्मीयो के घर घर जाकर पीले चावल देकर उनके माता पिता को आमंत्रित किया। गंज मंडल द्वारा राजेन्द्र वार्ड और बडोरा मंडल द्वारा बडोरा में महिला मोर्चा कार्यकर्ताओ ने पीले चावल देकर कार्यक्रम हेतू आमंत्रित किया। जिनमे मोर्चा जिलाध्यक्ष ममता मालवी, उपाध्यक्ष साक्षी सतीजा, कोषाध्यक्ष फरीदा हुसैन, सोषल मीडिया प्रभारी कृष्णा अमरूते और बडोरा मंडल अध्यक्ष कविता रघुवंषी प्रमुख है। 
