बढ़ते वजन से हैं परेशान, पेट पर जम रही चर्बी:3 योगासन जिसे रोजाना बस 20 मिनट करेंगे तो हो जाएंगे स्लिम, जिम नहीं जाना पड़ेगा
खाने को लेकर हमारा व्यवहार इतना लचीला हो चुका कि हम कंट्रोल ही नहीं कर पाते हैं। या फिर हम हेल्दी फूड हैबिट के बारे में भूल चुके हैं। वजह चाहे जो भी हो आजकल हर कोई अपने बढ़ते वजन को लेकर परेशान है।योग ट्रेनर सुमित शर्मा ने ऐसे ही तीन योगासन के बारे में बताया, जिसको अगर रोजाना 20 मिनट करेंगे तो आपका पेट पर जमी चर्बी कम हो जाएगी और आप बिल्कुल स्लिम दिखेंगे।जल्द से जल्द टमी को कम करना चाहते हैं, तो भेकासन सबसे लाभदायक आसन है। इसे करने के लिए मैट पर पेट के बल लेट जाएं। अब अपनी कलाई के सहारे धीरे-धीरे सिर को ऊपर उठाएं। अब दाएं घुटने को धीरे-धीरे मोड़ें और दोनों हाथों से बाएं पैर को पकड़कर जांघों तक ले आएं। अब छाती को धीरे-धीरे ऊपर की ओर उठाएं और गहरी सांस लेते हुए इस आसन में 45 से 60 सेकंड तक इसी पोज में रहें। इसे रोजाना 2 से 3 बार करें।इसका अभ्यास से पेट की मांसपेशियां मजबूत होती है, जिससे पेट के आसपास जमी चर्बी आसानी से कम हो जाती है। इसे करने के लिए पेट के बल लेट जाएं और अपनी हथेलियों को कंधों के नीचे रखें। गहरी सांस लेते हुए शरीर के ऊपरी हिस्से को ऊपर की ओर उठाएं और करीब 10 से 20 सेकंड्स तक इसी स्थिति में रहें। इसे रोजाना 6 से 7 बार करें।इस आसन का लगातार अभ्यास करने से पेट और कमर की मांसपेशियों में खिंचाव होता है। इससे गैस और और कब्ज की परेशानी से निजात मिलती है। इसे करने के लिए घुटनों को मोड़कर बैठ जाएं। अब दोनों हाथों को कोहनियों को घुटनों पर टिका दें और हथेलियों को मिलाकर नमस्कार करें। इसके बाद धीरे-धीरे सांस अंदर लें और बाहर छोड़ें। इसे तीन से चार बार में कम से कम 10 मिनट तक करें।
अगर आप जल्द से जल्द अपने बढ़ते पेट को कम करना चाहते हैं तो उसके लिए अपने डाइट को मेंटेन करना बहुत जरूरी है।
आपको रोजाना हरी सब्जियों का सेवन करना चाहिए। आप बिना बटर और क्रीम के लौकी, ब्रोकली, बींस, मटर जैसी सब्जियों को उबालकर या सूप में मिलाकर भी सेवन कर सकते हैं।
अगर आप रोजाना इन आसनों को कर रहे हैं, तो आपको सलाद का सेवन जरूर करना चाहिए। चाहें तो सलाद में पनीर मिला सकते हैं, क्योंकि पनीर में प्रोटीन की मात्रा अधिक रहती है।
रोजाना सुबह उठने के बाद सबसे पहले गुनगुने पानी का सेवन जरूर करें।
रात में 8 से 9 बजे तक डिनर कर लें और कोशिश करें कि डिनर में कम से कम कैलोरी वाला खाना खाएं।