धम्म भूमि को पर्यटन स्थल बनाने में सहयोग करेंगे: डॉ. योगेश पंडाग्रे

बैतूल। धम्म भूमि बैतूल में आमला के लोकप्रिय विधायक डॉ. योगेश पंडाग्रे ने कहा बैतूल जिले में सबसे बड़ी आकर्षक सुंदर और मन को शांति प्रदान करने वाली भगवान बुद्ध की मूर्ति धम्म भूमि में विराजमान है। डॉ. सुखदेव डोंगरे ने बताया धम्म भूमि पहाड़ी पर छठवीं शताब्दी की प्राचीन पुरातात्विक भगवान बुद्ध की सुंदर एवं आकर्षक मूर्ति जिसके पीछे ओरा बना हुआ है। मुंबई के फिल्म निर्माता अक्षय गोठी ने 11 हजार रुपए धम्म भूमि के विकास के लिए दान करते हुए बताया कि इस स्थान को पर्यटन स्थल बनाया जा सकता है। विधायक योगेश पंडाग्रे ने धम्म भूमि को पर्यटन स्थल बनाने के लिए पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया है। कार्यक्रम में मुख्य रूप से कौशिक मालवी, भागरती डोंगरे, उर्मिला उबनारे, नत्थू माण्डवे, अंजू माण्डवे, आशा माण्डवे, संध्या पाटिल, दिनेश मानकर, शेषराव नागले, बंटी वासनिक उपस्थित हुए। कार्यक्रम का संचालन संदीप मानकर, आभार प्रदर्शन रामदास पाटिल ने किया। कार्यक्रम के प्रारंभ में भगवान बुद्ध की मूर्ति के समक्ष मोमबत्ती प्रज्जवलित की। विधायक सहित सभी उपासक-उपासिकाओं ने पुष्प अर्पित किए। संदीप पाटिल ने बुद्ध की मूर्ति विधायक को भेंट की। सभी उपस्थितजनों ने त्रिशरण पंचशील बुद्ध वंदना का सामुहिक पाठ किया। कार्यक्रम को सफल बनाने में योगेन्द्र दवण्डे, मुकेश गायकवाड़, दिलीप पंडोले, डीएच मासोदकर, शिव पाटिल एवं बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं का सक्रिय सहयोग रहा।

Get real time updates directly on you device, subscribe now.

Leave A Reply

Your email address will not be published.